नई दिल्ली। दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 15 मई से 30 मई तक द्वारका सेक्टर-17 में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को रचनात्मक, शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है।
फाउंडेशन की संस्थापक संध्या सिंह ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर कर उनकी प्रतिभा को निखारना तथा छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है। कैंप में डांस, म्यूजिक, योग, फायरलेस कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग, इंटरएक्टिव सेशन और स्पोकन इंग्लिश जैसी कई गतिविधियां कराई जाएंगी।
कैंप की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष बंगाली डांस प्रस्तुति के साथ होगी। बच्चों के लिए मनोरंजक पिकनिक, मूवी आउटिंग और प्रेरणादायक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे सीखने के साथ-साथ आनंद भी ले सकें।
आयोजकों का कहना है कि यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा और उन्हें आत्मविश्वास व नई सीख प्रदान करेगा। प्रवेश और अन्य जानकारी के लिए अभिभावक दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन कार्यालय, सेक्टर-17, द्वारका से संपर्क कर सकते हैं।




