नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-12 स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट्स में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर आई.एच.के. मान की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।
समिति के पदाधिकारियों में संदीप चौधरी को अध्यक्ष, योगेश के. जैन को उपाध्यक्ष, बिजू पी. नायर को सचिव, कविता गुप्ता को संयुक्त सचिव तथा मोहन लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति में मधु अरोड़ा, विवेक कुमार मित्तल, रेखा त्यागी, चरण सिंह, नरेंद्र सलूजा और राजेश तनेजा को सदस्य बनाया गया है।
निवासियों ने नई प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि समिति अपार्टमेंट परिसर के विकास, बेहतर सुविधाओं और निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेगी।



