हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, 15 दलित सांसदों की रणनीति पर होगी चर्चा

Political September 6, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद सामने आए ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने अब पार्टी के भीतर भी हलचल बढ़ा दी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने 7 सितंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में देशभर से कांग्रेस के दलित सांसद शामिल होंगे और हल्द्वानी की घटना को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को छोड़कर पार्टी के सभी 15 दलित सांसदों के बैठक में शामिल होने की संभावना है। बैठक में घटना के राजनीतिक और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा के साथ-साथ यह भी तय किया जा सकता है कि इस मुद्दे को आगे किस तरह उठाया जाए।

Advertisement

हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद एक हिंदूवादी संगठन की ओर से रामलीला मैदान में ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ आयोजित किए जाने का मामला सामने आया था। आयोजकों का कहना था कि मैदान में फैली गंदगी और वहां कथित तौर पर लगाए गए सांप्रदायिक नारों के विरोध में यह कार्यक्रम किया गया था।

Advertisement

हालांकि, कांग्रेस ने इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दलित पहचान से जोड़ते हुए विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण के नाम पर दलित समुदाय का अपमान किया गया। इसके बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी तेज हो गई।

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी थी और शुद्धिकरण यज्ञ को दलित विरोधी बताया था। अब राहुल गांधी की इसी टिप्पणी को आधार बनाकर हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

कांग्रेस की 7 सितंबर को होने वाली बैठक में पूरे विवाद पर पार्टी का रुख और आगे की राजनीतिक रणनीति तय होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद कांग्रेस के दलित सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Advertisement

यह विवाद 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के बाद शुरू हुआ था। अब कांग्रेस द्वारा अपने दलित सांसदों की बैठक बुलाए जाने से साफ है कि पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गंभीरता से आगे उठाने की तैयारी में है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Political
सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इकरा हसन का सरकार पर हमला, बोलीं- चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति

सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया ...

News image
Political
SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- देश के लिए जरूरी काम करने से भारत को कोई नहीं रोक सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कॉलेज के 100 वर्ष पूरे हो...

News image
Political
यूपी में बंद स्कूलों को लेकर सपा का नया अभियान, BJP सरकार को घेरने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सियासत तेज होने वाली है। समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा ने शिक्षक दिवस के मौके ...

News image
Political
पीएम मोदी बोले- मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, बेल्जियम के साथ बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, जिससे भोजन, ईंधन और सप्लाई चेन प्रभावित हुई हैं।...

News image
Political
चेन्नई में बनेगा नया सचिवालय और विधानसभा परिसर, 1,200 करोड़ रुपये होंगे खर्च

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत चेन्नई में नए सचिवालय और विधानसभा परिसर के निर्माण की घोषणा की है। करीब 1,200 कर...

News image
Political
कोलकाता में TMC दफ्तर पर हमला? अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाया आरोप, 6 गिरफ्तार

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में कथित तोड़फोड़ को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी...