यूपी में बंद स्कूलों को लेकर सपा का नया अभियान, BJP सरकार को घेरने की तैयारी

Political September 6, 2026 By Praveen Sharma
News Image

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सियासत तेज होने वाली है। समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश में एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष अभियान की घोषणा की है। 5 सितंबर से 11 सितंबर तक चलने वाले ‘छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान’ के जरिए सपा सरकारी स्कूलों, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएगी।

Advertisement

अभियान के तहत समाजवादी छात्र सभा ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम भी चलाएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बाहर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण इलाकों में शिक्षा व्यवस्था और बंद स्कूलों से जुड़े मुद्दों को लोगों के बीच प्रमुखता से रखा जाएगा।

Advertisement

शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र सम्मेलन तथा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। वहीं बंद किए गए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के परिसरों के बाहर या उनके आसपास उपलब्ध स्थानों पर भी शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणों की भागीदारी रहेगी।

Advertisement

अभियान का कार्यक्रम 5 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा। 7 सितंबर को PDA वृक्षारोपण और पर्चा वितरण किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 8 सितंबर को विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिविर लगाकर छात्रों से संपर्क किया जाएगा।

Advertisement

9 सितंबर को छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने जाएंगे। इस दौरान उनसे संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे। 10 सितंबर को छात्र-छात्राओं और युवाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। अभियान का समापन 11 सितंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ होगा।

Advertisement

सपा ने इस अभियान के लिए शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया है। पार्टी पेपर लीक, फीस वृद्धि, समान पाठ्यक्रम, रोजगार, आरक्षण और विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियुक्तियों में कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएगी।

Advertisement

इसके अलावा आरक्षण में पारदर्शिता, रोस्टर प्रणाली, मुफ्त शिक्षा, छात्रों को डिजिटल डिवाइस उपलब्ध कराने, पुस्तकालयों की व्यवस्था और नए विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के निर्माण जैसे विषय भी अभियान का हिस्सा होंगे।

Advertisement

समाजवादी पार्टी का यह अभियान ऐसे समय में सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों को लेकर राजनीतिक बहस लगातार जारी है। अब देखना होगा कि सपा के इस अभियान का जमीनी स्तर पर कितना असर पड़ता है और सरकार की ओर से इन आरोपों व मुद्दों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Political
सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इकरा हसन का सरकार पर हमला, बोलीं- चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति

सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया ...

News image
Political
SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- देश के लिए जरूरी काम करने से भारत को कोई नहीं रोक सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कॉलेज के 100 वर्ष पूरे हो...

News image
Political
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, 15 दलित सांसदों की रणनीति पर होगी चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद सामने आए ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने अब पार्टी के भीतर भी हलचल बढ़ा दी है। इस मामले को लेकर क...

News image
Political
पीएम मोदी बोले- मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, बेल्जियम के साथ बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, जिससे भोजन, ईंधन और सप्लाई चेन प्रभावित हुई हैं।...

News image
Political
चेन्नई में बनेगा नया सचिवालय और विधानसभा परिसर, 1,200 करोड़ रुपये होंगे खर्च

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत चेन्नई में नए सचिवालय और विधानसभा परिसर के निर्माण की घोषणा की है। करीब 1,200 कर...

News image
Political
कोलकाता में TMC दफ्तर पर हमला? अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाया आरोप, 6 गिरफ्तार

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में कथित तोड़फोड़ को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी...