कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में कथित तोड़फोड़ को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि तड़के करीब 4:30 बजे हथियारबंद लोगों ने पार्टी कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं से मारपीट की और फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़ दिए।
अभिषेक बनर्जी ने घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए BJP कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कार्यकर्ताओं और वकीलों की ओर से पुलिस को लगातार फोन और ईमेल किए गए, लेकिन करीब दो घंटे तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पूरे मामले की साजिश की जांच की मांग की।
TMC नेता ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या हथियारबंद समूह कानून से ऊपर नहीं हो सकता और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

वहीं, पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। हमले के पीछे की पूरी वजह और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।



