अयोध्या के मछली भोज पर घमासान, CM योगी ने अजय राय पर साधा निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफे का चैलेंज

Political August 30, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजय राय को घेरा

Advertisement

- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पद से इस्तीफे का दिया चैलेंज

Advertisement

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में आयोजित किए गए मछली भोज पर सियासत गरमा गई है. एक तरफ जहां बीजेपी इस मामले को लेकर हमलावार है और सावन में सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगा रही है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में एक जनसभा में कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद कथित तौर पर मछली भोज का आयोजन करने के लिए कांग्रेस नेता के आचरण पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि एक तरफ राम-राम चिल्लाने और बजरंग बली के दरबार में दंडवत होने का ढोंग किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया.

Advertisement

वहीं कांग्रेस ने भी पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाया है. अजय राय ने कहा कि अगर मेरी एक तस्वीर मछली खाते हुए सामने आए तो प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दूंगा और अगर बीजेपी को तस्वीर नहीं मिली तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें. अजय राय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से इस देश को बर्बाद करने का काम कर ही है. इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष आंध्र प्रदेश में मुर्गा खा रहे हैं, फोटो वायरल हो रहे हैं तो कह रहे कटहल खा रहे हैं. जबकि साउथ में आंध्र में कटहल तो खाया नहीं जाता, वह लोग उसे फल के रूप में खाते हैं. हम तो बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं, मैं बाबा का चंदन भी लगाए हुए हूं.

Advertisement

बिना प्याज-लहसुन वाली मछली वेजः राजभर

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मछली को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर चर्चा तेज हो गई है. राजभर ने कहा कि अगर मछली में प्याज और लहसुन डाला गया है तो वह नॉन-वेज है, लेकिन बिना प्याज-लहसुन के बनाई गई मछली को वेज माना जा सकता है.

Advertisement

उनका यह बयान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के हालिया मछली वाले बयान के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है. ओम प्रकाश राजभर ने संजय निषाद के बयान पर कहा कि वह जो कह रहे हैं, सही ही कह रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि मछली को प्याज-लहसुन डालकर बनाया गया था या उसके बिना.हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि मछली को शाकाहारी कैसे कहा जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि संजय निषाद मछली के मामले में उनसे ज्यादा जानकारी रखते हैं, इसलिए उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी होगी. बंगाल चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं के मछली खाने को लेकर भी राजभर ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों की परिस्थितियां अलग होती हैं. बंगाल में पूजा-पाठ के दौरान भी मछली खाने की परंपरा है, जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में बीजेपी की सरकार है और वहां का सिस्टम अलग है.

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Political
CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज, सरकार के आश्वासनों की होगी समीक्षा; आंदोलन फिर शुरू करने पर भी मंथन

कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, जिसमें 25 जुलाई को वापस लिए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बाद केंद्र सरका...

News image
Political
आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती, बोलीं- संवेदनशील मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए सस्ती राजनीति

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर SC, ST और OBC को जातिगत आधार पर मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर कड...

News image
Political
मेरठ में किसान नेता से कथित मारपीट पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने पदभार संभालने के बाद कार्रवाई की है। सिविल लाइंस थाना प्र...

News image
Political
वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर BJP का संकल्प, कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को वंदे मातरम् के सम्मान, गरिमा और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने कांग्रेस के कार्यक्...

News image
Political
सपा में शामिल होते ही शायान मसूद ने इमरान मसूद पर साधा निशाना

कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शायान मसूद ने अपने ससुर और सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए हैं। लख...

News image
Political
वंदे मातरम पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने पहले दो छंद गाने का प्रस्ताव पास किया, BJP ने जताई आपत्ति

वंदे मातरम को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने पार्टी के मंचों पर इसके पहले दो छंद ही गाने का प्रस्ताव पारित किया है। क...