कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के श्रद्धालु बाढ़ में फंसे, गिरोंग पहुंचे सद्गुरु

National September 2, 2026 By Rohit Kumar
News Image

नेपाल-चीन (तिब्बत) सीमा से लगे इलाकों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। तिब्बत के गिरोंग में कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहा ईशा फाउंडेशन का एक समूह भी इस आपदा की चपेट में आ गया। बताया गया है कि श्रद्धालु वापसी के दौरान चीन के इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद थे, तभी तेज बाढ़ ने इमारत और आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव खुद गिरोंग पहुंचकर राहत और बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

ईशा फाउंडेशन के अनुसार इस वर्ष कैलाश यात्रा के लिए कुल 21 समूह तिब्बत गए थे। इनमें से 495 यात्री सुरक्षित लौट चुके हैं, जबकि 743 लोग अभी तिब्बत और 148 लोग नेपाल में मौजूद हैं। वहीं, 77 लोगों के इमिग्रेशन सेंटर में फंसे होने या लापता होने की जानकारी दी गई है। नेपाल के तिमुरे में तीन वॉलंटियर्स भी मौजूद हैं। सद्गुरु ने कहा है कि उनकी टीम और स्वयंसेवक स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के परिवारों को भरोसा दिलाया कि बचाव अभियान में हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और बिना अनुमति फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकारी सर्कुलर को सुप्रीम क...

News image
National
राजस्थान में 2,500 से ज्यादा सरकारी स्कूल जर्जर, 611 के पास अपनी इमारत नहीं; निरीक्षण के दौरान हंगामे से सियासत गरम

राजस्थान के सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर सामने आए बजट आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। बजट दस्तावेज के अनुसार राज्य में 2,500 से अधिक सरक...

News image
National
यमन-सोमालिया के पास दो जहाजों पर समुद्री डाकुओं का कब्जा, 22 भारतीय नाविक फंसे

यमन और सोमालिया के तट के पास दो अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। इन दोनों जहाजों पर कु...

News image
National
नालंदा में मिड-डे मील में नमक की जगह डिटर्जेंट! 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हर माता-पिता के लिए बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सेहत भी सबसे बड़ी चिंता होती है। ऐसे में अगर स्कूल में मिलने वाले भोजन को लेकर ही लापरवाही की ख...

News image
National
राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, वीर भूमि पहुंचा गांधी परिवार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी की जयंती हर साल 20 अगस्त ...

News image
National
बिहार को बड़ी सौगात: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोरलेन हाईवे को मंजूरी, 3,590 करोड़ रुपये होंगे खर्च

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के लिए एक बड़ी सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। बुधवार, 19 अगस्त को कैबिनेट ने **NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा से...