विदेश यात्रा पर जाने वालों को राहत, अब बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगी इमिग्रेशन की मुहर

Tourism August 30, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया जल्द आसान होने वाली है। गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) ने 1 सितंबर से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बोर्डिंग पास की स्टैंपिंग बंद करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत यात्री इमिग्रेशन काउंटर पर अपने मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाकर क्लीयरेंस ले सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की प्रक्रिया के कारण यात्रियों को कतार में अतिरिक्त समय लगाना पड़ता था और कई बार मुहर गलत या अस्पष्ट लगने से बाद में उसे पढ़ने में भी परेशानी होती थी। हालांकि, यात्री चाहें तो प्रिंटेड बोर्डिंग पास अपने पास रख सकेंगे, लेकिन उस पर इमिग्रेशन अधिकारी की मुहर नहीं लगेगी।

Advertisement

सुरक्षा जांच के दौरान CISF भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के बोर्डिंग पास पर पहले से मुहर नहीं लगाता है। इसके साथ ही भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट स्टैंप को खत्म करने की दिशा में भी काम चल रहा है। इसके लिए फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। इसके सफल रहने पर भविष्य में भारतीय यात्रियों के पासपोर्ट पर इमिग्रेशन की मुहर लगाने की मौजूदा व्यवस्था को भी देशभर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर समाप्त किया जा सकता है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Tourism
कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस की तैयारियां चरम पर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस को लेकर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 15...

News image
Tourism
दिल्ली में शुरू होगा टेंपल टूरिज्म सर्किट, अक्षरधाम से योगमाया मंदिर तक स्पेशल बस सेवा की तैयारी

राजधानी दिल्ली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक नई पहल की तैयारी में है। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) जल्द ही एक विश...

News image
Tourism
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का कोच हुआ अलग

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन का एक कोच अचान...