राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: शिकायत से पहले हुई कार्रवाई, CCTV में आरोपी हिरासत में दिखा

Crime June 29, 2026 By Santosh Pandit
News Image

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट को गड़बड़ी की भनक औपचारिक शिकायत दर्ज होने से पहले ही लग गई थी। बताया जा रहा है कि 5 जून को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के निर्देश पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से उसे हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से नकदी भी बरामद की गई।

Advertisement

जांच के दौरान 5 जून की रात का 24 सेकंड का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में पुलिसकर्मी और बैंक कर्मचारी अविनाश शुक्ला को हिरासत में लेकर एक सफेद कार की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। उसके हाथ में एक काला बैग भी नजर आ रहा है। सूत्रों का दावा है कि इसी बैग से करीब पांच लाख रुपये बरामद किए गए थे। हालांकि, उस समय ट्रस्ट की ओर से कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी और मामला 7 जून को सार्वजनिक हुआ।

Advertisement

इधर, मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के घरों पर पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर जेवरात, बैंक दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। अब तक पुलिस करीब 79.85 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों की संपत्तियां और बरामद धन कहीं मंदिर के चढ़ावे की रकम से तो नहीं खरीदे गए। पुलिस अदालत से आरोपियों की रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले की गहराई से पूछताछ की जा सके।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Crime
लाल किला ब्लास्ट केस: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, डॉक्टर समेत 3 नए आरोपी शामिल

दिल्ली के बहुचर्चित लाल किला कार बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए तीन और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री च...

News image
Crime
LoC के पास रहस्यमयी विस्फोट: एक की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शनिवार को हुए एक रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल ...

News image
Crime
भोजपुर एनकाउंटर: भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर में मिलीं 5 गोलियां

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। मेडिकल जांच में...

News image
Crime
ISBT कश्मीरी गेट में सनसनीखेज मामला: नशीली फ्रूटी पिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गिरफ्तार

दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT पर यात्रियों को नशीला पेय पिलाकर लूटने वाले एक शातिर आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से इस ...

News image
Crime
केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, CM फडणवीस ने दिए बड़े निर्देश

महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में राज्य सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला किया है। ...

News image
Crime
पुणे में मंगेतर की संदिग्ध मौत ने लिया सनसनीखेज मोड़, हादसे से हत्या की साजिश तक पहुंची जांच

इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी प्रकरण की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय...