साइबर ठगी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 जालसाज गिरफ्तार, पीड़ितों को लौटाए गए 51 लाख से ज्यादा रुपये

Delhi May 21, 2026 By Rohit Kumar
News Image

पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अप्रैल महीने भर चले अभियान के दौरान पुलिस ने 89 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया और करीब 40 करोड़ रुपये के ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, जिन लोगों ने ठगी होने के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस से संपर्क किया, उन्हें “गोल्डन आवर” के दौरान बड़ी राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के चलते करीब 1.11 करोड़ रुपये समय रहते ब्लॉक कर दिए गए। वहीं अदालत के आदेश के बाद 51.95 लाख रुपये पीड़ितों के खातों में वापस भी कराए गए हैं।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और बैंक लेनदेन की जांच के जरिए कई बड़े गिरोहों तक पहुंच बनाई गई। इस दौरान 34 बड़े साइबर ठगी मामलों को सुलझाया गया। अभियान में 35 हार्डकोर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 54 संदिग्धों को पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई के तहत पाबंद किया गया।

Advertisement

हाईटेक साइबर गैंग का खुलासा

Advertisement

पुलिस ने करमपुरा इलाके में चल रहे एक बड़े म्यूल अकाउंट और ओटीपी शेयरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान आरोपी इमारत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फर्जी खातों के ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करता था। आरोपियों के पास से सैकड़ों सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

Advertisement

फर्जी डेटिंग और हनीट्रैप रैकेट भी पकड़ा गया

Advertisement

एक अन्य गिरोह सोशल मीडिया और टेलीग्राम के जरिए लोगों को फर्जी महिला प्रोफाइल दिखाकर जाल में फंसाता था। आरोपियों पर वीआईपी सदस्यता और ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप है। पुलिस को जांच में इस गिरोह के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।

Advertisement

बुजुर्गों को डराकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने ऐसे गिरोह का भी पर्दाफाश किया जो खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों, खासकर बुजुर्गों, को “डिजिटल गिरफ्तारी” का डर दिखाता था। आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर लोगों से रकम वसूलते थे।

Advertisement

भारी मात्रा में सामान बरामद

Advertisement

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सक्रिय सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
पीतमपुरा में निर्माणाधीन मदरसे को लेकर विवाद, भाजपा विधायक समर्थकों संग पहुंचे मौके पर

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन ढांचे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। शकूर बस्ती विधानसभा से भाजपा विधायक करनैल सिंह अपने समर्थक...

News image
Delhi
दिल्ली में बनेंगे 100 ऑक्सीजन पार्क, बुराड़ी से शुरू हुई नई हरित पहल

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और गर्मी के बीच मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है। इस अभियान के तह...

News image
Delhi
वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामदवारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद

दिल्ली के बाहरी जिले में रणहोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थ...

News image
Delhi
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया पिछला हिस्सा

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान गुरुवार को लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसे विम...

News image
Delhi
एफआरएस तकनीक से पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, दुकान से नकदी भरा कैश बॉक्स उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

दिल्ली के पश्चिमी जिले में नारायणा थाना पुलिस ने आधुनिक फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) तकनीक की मदद से दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले का खुलासा करते...

News image
Delhi
दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले मेवात के कुख्यात तस्कर को पुलिस ने दबोचा

दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले मेवात आधारित एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए द्वारका जिला पुलिस ...