दिल्ली के बाहरी जिले में रणहोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी देर रात हथियार लेकर इलाके में घूम रहे थे, तभी गश्ती दल की नजर उन पर पड़ी।
पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बटन वाले दो चाकू और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी अमन उर्फ पंचर (20) और राजा उर्फ बोका (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों के चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार इलाके में लगातार गश्त और सतर्क निगरानी के चलते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।दिल्ली के बाहरी जिले में रणहोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी देर रात हथियार लेकर इलाके में घूम रहे थे, तभी गश्ती दल की नजर उन पर पड़ी।
पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बटन वाले दो चाकू और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी अमन उर्फ पंचर (20) और राजा उर्फ बोका (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों के चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार इलाके में लगातार गश्त और सतर्क निगरानी के चलते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।