नांगलोई में पुलिस ने पीछा कर दबोचा वाहन चोर, चोरी की स्कूटी और मोबाइल बरामद

Crime May 20, 2026 By Rohit Kumar
News Image

दिल्ली के नांगलोई इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार युवक अचानक गलत दिशा में भागने लगा, जिसके बाद संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर घेरकर पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपित पहले से चोरी और झपटमारी के कई मामलों में शामिल रहा है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपित की पहचान पश्चिम विहार निवासी 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू, पांच चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों का खुलासा हुआ है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 17 मई को नांगलोई थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल सुधीर और कांस्टेबल विक्रांत नियमित गश्त पर थे। जब पुलिस टीम नांगलोई-नजफगढ़ रोड स्थित एमसीडी कार्यालय के पास पहुंची, तब उन्होंने देखा कि एक स्कूटी सवार उन्हें देखकर अचानक उल्टी दिशा में जाने लगा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से भागने लगा।

Advertisement

सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर स्कूटी को आगे से घेर लिया और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मिले पांच मोबाइल फोनों के आईएमईआई नंबर जांचे गए, जिसमें पता चला कि सभी मोबाइल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी किए गए थे। वहीं स्कूटी के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका।

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जिपनेट सिस्टम पर स्कूटी का रिकॉर्ड चेक किया, जिसमें पता चला कि स्कूटी नांगलोई थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे आगे पूछताछ जारी है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Crime
जनकपुरी पॉक्सो मामले में शिक्षकों और अभिभावकों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक निजी स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को स्कूल क...

News image
Crime
पंजाबी बाग में करंट हादसे में युवक की मौत, मंदिर के देखभालकर्ता गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित राजीव गांधी कैंप में करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर के देखभालकर्...

News image
Crime
द्वारका पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गांजा तस्करों को पकड़ा, 4 किलो गांजा बरामद

दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने 'नशे पर लगाम, देश को सलाम' और 'ड्रग फ्री दिल्ली' अभियान के तहत ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।...

News image
Crime
ई-रिक्शा में बुजुर्गों को निशाना बनाने वाला शातिर पति-पत्नी का गैंग गिरफ्तार, 90 हजार रुपये बरामद

दिल्ली की पश्चिम जिला पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों, खासकर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर चोर पति-पत्नी के गैंग का भंड...

News image
Crime
भारत में पहली बार भारी मात्रा में खतरनाक नशीली गोलियां बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह और दिल्ली के नेब सराय इलाके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ ...