द्वारका में 17 मई से शुरू होगी संगीतमय श्रीराम कथा, स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती करेंगे कथा वाचन

Dwarka May 17, 2026 By Aman Sharma
News Image

नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 17 मई से 23 मई 2026 तक भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन द्वारका सेक्टर-8 स्थित दादा देव मेला ग्राउंड में प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा।

Advertisement

कथा का वाचन परम पूज्य स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज (महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा) द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, मर्यादा और भक्ति से जुड़े प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

Advertisement

आयोजक संस्था शाश्वतम परिवार, दिल्ली ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति का कहना है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का माध्यम भी है।

Advertisement

इस धार्मिक आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष शिवजी सिंह के सान्निध्य में किया जा रहा है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
तेज रफ्तार सड़कों और रेल परियोजनाओं ने बदली एनसीआर की तस्वीर, दिल्ली अब पहले से कहीं ज्यादा करीब

कुछ साल पहले तक दिल्ली से आसपास के शहरों तक पहुंचना लंबी योजना, भारी ट्रैफिक और घंटों के सफर का मामला हुआ करता था. लेकिन अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत...

News image
Dwarka
द्वारका में पानी संकट से आंशिक राहत, कई सोसायटियों की टैंकर पर निर्भरता घटी

दिल्ली के Dwarka इलाके में पिछले कई हफ्तों से चल रहे पानी संकट के बीच कुछ राहत की खबर सामने आई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बीते कुछ दिनों में क...

News image
Dwarka
पालम 360 खाप के प्रधान ने अपनी गाड़ी छोड़ने का लिया फैसला, सामने आई वजह

दिल्ली के ग्रामीण और सामाजिक ढांचे से जुड़ी पालम 360 खाप में एक बड़ा और चर्चा का विषय बन गया है। खाप के प्रधान ने अपनी निजी गाड़ी का उपयोग छोड़ने क...

News image
Dwarka
IGI एयरपोर्ट से लापता हुआ ‘कद्दू’ आखिरकार द्वारका में मिला, सोशल मीडिया पर खुशी की लहर

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई महीनों पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुआ शांत स्वभाव का स्ट्रे डॉग ‘कद्दू’ आखिरकार द्वारका इलाके में ...

News image
Dwarka
दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल बदलना होगा अब और भी आसान

एयरसाइड ट्रांजिट और अंडरग्राउंड वॉकवे से यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर यात्रियों के...

News image
Dwarka
जनकपुरी स्कूल केस: आरोपित की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देगी पुलिस

शिक्षा निदेशालय की चेतावनी: कमियां दूर न होने पर रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता जनकपुरी के एसएस मोटा सिंह सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में साढ़े ...