शिक्षा निदेशालय की चेतावनी: कमियां दूर न होने पर रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता

जनकपुरी के एसएस मोटा सिंह सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। निचली अदालत से आरोपित केयरटेकर को मिली जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
नियमों का उल्लंघन: जांच में सामने आया कि स्कूल बिना अनुमति के एक निजी भवन में नर्सरी की कक्षाएं चला रहा था। साथ ही, बेसमेंट जैसे संवेदनशील हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए।
मान्यता पर खतरा: शिक्षा निदेशालय ने स्कूल को 11 मई तक का समय दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने और जमीन आवंटन निरस्त करने की सिफारिश की जा सकती है।
अभिभावकों की चिंता: सोमवार को स्कूल बंद रहने के मैसेज के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे, जहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

