Rekha Gupta ने लोगों से विदेशी यात्राएं टालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगर लोग पूरे साल विदेश यात्रा से बचें तो यह बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार खुद भी खर्चों और बड़े आयोजनों को सीमित करने की दिशा में कदम उठा रही है। इसी के तहत अगले तीन महीनों तक सरकार की ओर से होने वाले बड़े पब्लिक इवेंट, कॉन्फ्रेंस और बड़े स्तर के कार्यक्रमों को टालने या कम करने का फैसला लिया गया है।
रेखा गुप्ता के मुताबिक, यह कदम संसाधनों के बेहतर उपयोग और मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस समय प्राथमिकता जरूरी सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों पर फोकस बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री की इस अपील के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग इसे आर्थिक और प्रशासनिक सतर्कता से जोड़कर देख रहे हैं।

