संजय सिंह ने खारिज किए आरोप, बोले- रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुका

Sports April 29, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट के बीच एक बार फिर विवाद सामने आया है। विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि उन्हें अगले महीने होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है, क्योंकि उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा।

Advertisement

हालांकि, WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है और उन्हें किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से नहीं रोका गया है।

Advertisement

संजय सिंह ने कहा, “अब तक 800 से ज्यादा पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। विनेश बेवजह इस मुद्दे को बढ़ा रही हैं।”

Advertisement

दरअसल, सीनियर नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होना है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।

विनेश फोगाट करीब 20 महीने बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित होने के बाद संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन बाद में अपना फैसला बदल लिया।

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं, लेकिन फाइनल से पहले वजन सीमा पार करने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिससे उनका पदक जीतने का सपना टूट गया था।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद के बीच विनेश फोगाट टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं या नहीं।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Sports
बहस के दौरान मुंह ढका तो सीधा रेड कार्ड, वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा फैसला

फुटबॉल में खिलाड़ियों के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। International Football Association Board ने नया नियम लागू किया है,...

News image
Sports
थॉमस कप में भारत पीछे: लक्ष्य सेन को ली शि फेंग से हार, चीन ने बनाई 1-0 की बढ़त

थॉमस कप फाइनल्स में भारत को शुरुआती झटका लगा है। भारतीय स्टार shuttler Lakshya Sen को चीन के सातवें वरीय खिलाड़ी Li Shi Feng के खिलाफ कड़े मुकाबले ...

News image
Sports
PM मोदी के फुटबॉल खेलते ही खुश हुए FIFA अध्यक्ष इन्फैंटिनो, बोले- ‘फुटबॉल दुनिया को जोड़ता है

फीफा (FIFA) अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल भावना और फुटबॉल के प्रति उत्साह की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ...

News image
Sports
भारत से मुकाबले से पहले परेशान पाकिस्तान हॉकी टीम, खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा

एफआईएच मेन्स प्रो लीग 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम के अंदर गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। टीम के खिलाड़िय...

News image
Sports
क्या ओलंपिक में दिखेगा भारतीय फुटबॉल का दम? पीएम मोदी ने युवाओं में भरा जोश, फीफा विश्व कप को लेकर बढ़ाई दिलचस्पी

भारतीय फुटबॉल को नई दिशा देने की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने सिक्किम के गंगटोक दौरे के द...

News image
Sports
दो बीमर के बाद भी क्यों नहीं रोके गए कार्तिक त्यागी? आईपीएल के नियम में छुपा है पूरा जवाब

आईपीएल 2026 में Kolkata Knight Riders और Lucknow Super Giants के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में तेज गेंदबाज Kartik Tyagi चर्चा का केंद्र बन गए। आख...