दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। रेखा गुप्ता ने कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है और उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की गतिविधियों और बयानों को लेकर कड़ी टिप्पणी की और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने विपक्ष के चुनावी प्रक्रिया और वोटों से जुड़े आरोपों को भी खारिज किया तथा कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता का ध्यान विकास कार्यों और अन्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।






