दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों का रास्ता साफ, कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी

Delhi August 9, 2026 By Rohit Kumar
News Image

दिल्ली सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन के लिए प्रस्तावित प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी दे दी है। बिल के तहत निजी विश्वविद्यालयों को सरकार की अधिसूचना के जरिए स्थापित करने की अनुमति दी जा सकेगी, लेकिन उन्हें UGC और संबंधित वैधानिक नियामक संस्थाओं के नियमों का पालन करना होगा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय यूनिटरी मॉडल पर काम करेंगे और दूसरे कॉलेजों को संबद्धता नहीं दे सकेंगे। विश्वविद्यालय स्थापित करने वाली संस्था के पास कम से कम 30 साल के लिए जमीन या वैध लीज होना जरूरी होगा, साथ ही शिक्षण भवन, लैब, लाइब्रेरी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

Advertisement

ड्राफ्ट में हर पाठ्यक्रम की 25 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान भी किया गया है। इन सीटों पर दाखिला दिल्ली सरकार की मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्री आशीष सूद के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य दिल्ली के छात्रों को अपने शहर में ही बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों या विदेशों का रुख न करना पड़े। बिल में विश्वविद्यालयों की निगरानी, नियामकीय मानकों के पालन और फर्जी या केवल व्यावसायिक उद्देश्य से चलने वाले संस्थानों पर रोक के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब बिल को दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
SIR की डेडलाइन फिर बढ़ी, दिल्ली-महाराष्ट्र के मतदाताओं को राहत; अब 17 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

दिल्ली और महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में घर-घर सत्या...

News image
Delhi
दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर दे सकेंगे पुराने कपड़े, सरकार ने शुरू की ‘अर्पण योजना’

दिल्ली सरकार ने पुराने कपड़ों के दोबारा इस्तेमाल और जरूरतमंदों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘अर्पण योजना’ शुरू की है। इस पहल के तहत मेट्रो स...

News image
Delhi
दिल्ली में तेज बारिश का कहर, प्रीत विहार में विशाल बरगद का पेड़ गिरा; तीन कारें दबीं

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के बीच गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान प्रीत विह...

News image
Delhi
पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट: MCD और फायर विभाग की बड़ी चूक उजागर, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की मुख्य वजह

दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट ने कई गंभीर खामियों की ओर इशारा किया है। इस हादसे में नौ लोगों ...

News image
Delhi
CJP प्रदर्शन: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को राहत, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर जारी रहेगी कानूनी कार्रवाई

दिल्ली में CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन में शामिल ऐसे लोगों के ख...

News image
Delhi
दिल्ली में पानी चोरी पर सख्ती, 30 लाख अवैध जल कनेक्शनों को किया जाएगा नियमित

दिल्ली में पानी की चोरी, बिना बिल के जल आपूर्ति और पुराने उपभोक्ता रिकॉर्ड की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसल...