भावना कंठ ने रचा इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं

Success Story August 9, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

भारतीय वायुसेना की स्क्वॉड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वह ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) में फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। करीब 20 सप्ताह का यह प्रशिक्षण वायुसेना के सबसे कठिन और उन्नत लड़ाकू कार्यक्रमों में शामिल है, जिसमें चुनिंदा पायलटों को जटिल हवाई अभियानों की योजना बनाने, संचालन और नेतृत्व के लिए तैयार किया जाता है।

Advertisement

बिहार के दरभंगा की रहने वाली भावना कंठ को 2016 में भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला था और वह देश की पहली महिला फाइटर पायलटों के बैच का हिस्सा रही हैं। उन्होंने मिग-21 बाइसन के साथ उड़ान शुरू की और बाद में सुखोई-30 एमकेआई भी उड़ाया। 2019 में वह दिन के समय फाइटर कॉम्बैट मिशन के लिए मंजूरी पाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, जबकि 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। FCL कोर्स की नई उपलब्धि लड़ाकू विमानन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता को एक और मजबूत पहचान देती है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Success Story
रघुराम राजन को US फेड में मिली बड़ी जिम्मेदारी, केविन वॉर्श की टीम में शामिल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका में एक अहम जिम्मेदारी मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श ने अप...

News image
Success Story
IPL 2027 से बदलेगा शेड्यूल? BCCI मार्च में जल्दी शुरू करने की तैयारी में

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग Indian Premier League के शेड्यूल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड Board of Control fo...

News image
Success Story
राष्ट्रपति भवन में वीरता का सम्मान: देश के जांबाज सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को मिले Gallantry Awards

देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले वीर सैनिकों एवं सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्रपति भवन मे...

News image
Success Story
मई में किसान रखें फसलों का खास ध्यान, कृषि विभाग ने जारी की जरूरी सलाह

मई का महीना खेती-किसानी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान जहां गेहूं की कटाई का काम पूरा होता है, वहीं जायद फसलों की देखभाल और खरी...

News image
Success Story
145 साल के इतिहास में पहली बार महिला प्रिंसिपल: सेंट स्टीफंस कॉलेज की कमान संभालेंगी प्रोफेसर सुसान एलियास

दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कंप्यूटर साइंस विशेषज्ञ प्र...