RGPV में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र चोरी, जांच शुरू; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

National July 5, 2026 By Rohit Kumar
News Image

मध्य प्रदेश के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शामिल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के द्वितीय वर्ष (चौथे सेमेस्टर) के कंप्यूटर विषय की परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे रद्द कर दिया। बाद में जानकारी दी गई कि संबंधित प्रश्नपत्र चोरी हो गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्रों के करीब नौ सीलबंद बंडल गायब पाए गए हैं, जिसके चलते परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisement

विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर भोपाल के गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रश्नपत्र गुरुवार देर रात चोरी हुआ था और अब यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई तथा इस घटना में किन लोगों की भूमिका हो सकती है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय की गोपनीय परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर इसे छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
पंडवानी की महान लोकगायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थ...

News image
National
अहमदाबाद का 53 साल पुराना सुभाष ब्रिज ध्वस्त, अब आधुनिक तकनीक से बनेगा नया पुल

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित 53 वर्ष पुराने सुभाष ब्रिज को गुरुवार को नियंत्रित तरीके से ध्वस्त करने की प्रक्रिया के तहत नदी के ऊपर बने तीन स्पैन स...

News image
National
NEET पेपर लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक

NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में CJP (क्रूसेड जस्टिस ...

News image
National
सेशेल्स संसद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, 50 साल की दोस्ती को दी नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सेशेल्स दौरे के दौरान इतिहास रचते हुए वहां की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का गौरव हास...

News image
National
राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार, अलका याग्निक, ममूटी और आर माधवन हुए सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण के तहत 65 विशिष्ट हस्तियों को सम्...

News image
National
री-NEET 2026 आज: 22.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा, NTA ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी

आज यानी 21 जून को देशभर में NEET UG 2026 Re-Examination आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 ...