अयोध्या राम मंदिर भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, 125 नियुक्तियों की जांच के साथ बैंक लेनदेन भी होंगे खंगाले

Crime July 3, 2026 By Santosh Pandit
News Image

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच अब भर्ती प्रक्रिया तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर प्रतिष्ठान में हुई करीब 125 नियुक्तियों की निष्पक्षता की जांच की जा रही है। आरोप हैं कि कुछ अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के बदले धनराशि ली गई थी। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के बाद जांच एजेंसियों ने भर्ती से जुड़े दस्तावेज, नियुक्ति पत्र और सेवा रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है। कई कर्मचारियों के आवश्यक रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध नहीं होने पर हर नियुक्ति का अलग-अलग सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन भर्तियों को किस स्तर से मंजूरी मिली और संबंधित दस्तावेज कहां हैं।

Advertisement

जांच एजेंसियां अब भर्ती प्रक्रिया के आर्थिक पहलुओं की भी गहन जांच करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, भर्ती से जुड़े लोगों और कथित रूप से इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों एवं वित्तीय लेनदेन की जांच की जाएगी ताकि किसी संदिग्ध धन हस्तांतरण का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, पूछताछ में जिन ट्रस्ट सदस्य का नाम सामने आया है, उनसे जुड़ी संपत्तियों की भी समीक्षा की जा रही है। वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की भूमिका की भी भर्ती जांच में पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी आरोप की पुष्टि होगी और पूरी जांच रिपोर्ट विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी जाएगी।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Crime
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के मोती बाग इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, ...

News image
Crime
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: शिकायत से पहले हुई कार्रवाई, CCTV में आरोपी हिरासत में दिखा

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट को गड़बड़ी की भनक औप...

News image
Crime
लाल किला ब्लास्ट केस: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, डॉक्टर समेत 3 नए आरोपी शामिल

दिल्ली के बहुचर्चित लाल किला कार बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए तीन और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री च...

News image
Crime
LoC के पास रहस्यमयी विस्फोट: एक की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शनिवार को हुए एक रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल ...

News image
Crime
भोजपुर एनकाउंटर: भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर में मिलीं 5 गोलियां

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। मेडिकल जांच में...

News image
Crime
ISBT कश्मीरी गेट में सनसनीखेज मामला: नशीली फ्रूटी पिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गिरफ्तार

दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT पर यात्रियों को नशीला पेय पिलाकर लूटने वाले एक शातिर आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से इस ...