द्वारका में जाम कम करने पर केंद्र का फोकस, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ली समीक्षा बैठक

Dwarka June 22, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज दिल्ली में चल रहे प्रमुख सड़क परियोजनाओं, ट्रैफिक जाम कम करने की रणनीतियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में राजधानी की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

बैठक के दौरान मंत्री ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर-दो) के किनारे बन रही सेकेंडरी सर्विस रोड्स की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही दिल्ली के तीन प्रमुख सड़क कॉरिडोरों की स्थिति पर भी चर्चा की गई, जिन्हें रखरखाव, सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपा गया है।

Advertisement

समीक्षा के दौरान द्वारका सब-सिटी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मंत्री ने इस पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि द्वारका जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाके में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना बेहद जरूरी है।

Advertisement

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली को विकसित भारत की भावना को दर्शाना चाहिए, जहां आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था हो। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), नगर निगम (एमसीडी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे द्वारका सब-सिटी में जाम की समस्या के समाधान के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम करें।

Advertisement

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आने वाले समय में द्वारका और आसपास के इलाकों में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने, वैकल्पिक मार्ग विकसित करने और ट्रैफिक दबाव को बांटने के लिए नई योजनाएं लाई जा सकती हैं। इससे लाखों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
द्वारका में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफर...

News image
Dwarka
द्वारका मोड़ में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। यहां एक नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से ...

News image
Dwarka
द्वारका से उत्तम नगर तक सड़क सुरक्षा पर सवाल, सड़क और सर्विस लेन के बीच खड़े बिजली के खंभे बने खतरा

राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की हकीकत जमीन पर कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। चाहे डीडीए की योजनाबद्ध द्वारका उ...

News image
Dwarka
द्वारका एक्सप्रेसवे से दक्षिण दिल्ली तक बनेगा भूमिगत कॉरिडोर, सफर होगा और आसान

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सामने आया है। द्वारका एक्सप्रेसवे को दक्षिण दिल्ली से जोड़ने क...

News image
Dwarka
डीडीए की मिश्रित आय आवास योजना में बढ़ी खाई, द्वारका की सोसाइटियों में ‘हम’ और ‘वे’ का विवाद गहराया

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की मिश्रित आय वर्ग (मिक्स्ड इनकम हाउसिंग) योजना, जिसका मकसद अलग-अलग आर्थिक वर्गों के लोगों को एक साथ बसाकर सामाजिक स...

News image
Dwarka
द्वारका की यातायात समस्याओं को लेकर क्लासिक अपार्टमेंट के अध्यक्ष ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर से की मुलाकात

द्वारका सेक्टर-22 स्थित क्लासिक अपार्टमेंट के अध्यक्ष जे. बी. कौशिक ने द्वारका सर्कल के नवनियुक्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र...