पाटलिपुत्र स्टेशन पर भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल, अभ्यर्थियों का हंगामा; पुलिस की हवाई फायरिंग

National June 15, 2026 By Santosh Pandit
News Image

बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ट्रेन व्यवस्था में कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध उग्र हो गया और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ व पथराव की घटनाएं सामने आईं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थी देर रात से ही स्टेशन पर जमा होने लगे थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रेलवे द्वारा पर्याप्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

Advertisement

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन में चढ़ने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। ट्रेन में जगह न मिलने से नाराज छात्रों ने ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने गुस्से में रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और स्टेशन परिसर में पत्थरबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की गई।

Advertisement

मौके पर पहुंचे रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान पत्थरबाजी में रेल आईजी सहित कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है।

Advertisement

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात बिगड़ते देख आंसू गैस के गोले छोड़े गए और तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ को हटाया गया और रेलवे परिचालन बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Advertisement

घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेलवे और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisement

इस मामले में रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों समेत करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आधा दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Advertisement

अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा के मद्देनजर परिवहन की बेहतर व्यवस्था होती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
केंद्र सरकार ने अपने कब्जे में लिया जयपुर पोलो ग्राउंड, रेस कोर्स इलाके में बढ़ा विवाद

दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित ऐतिहासिक जयपुर पोलो ग्राउंड को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय पोलो संघ के बीच विवाद गहरा गया है। केंद्रीय आवास एवं...

News image
National
जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान टूटा विमान; 5 वायु योद्धा शहीद

भारतीय वायु सेना (IAF) का AN-32 परिवहन विमान शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया वायुसेना स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित...

News image
National
एयर इंडिया विमान हादसे को एक साल: मुआवजा मिला, लेकिन सवाल अब भी बाकी

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने जा रहा है, लेकिन जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया, उनके जख्म आज...

News image
National
बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के लिए किसानों ने दान की जमीन, कूचबिहार में तेज हुई बॉर्डर फेंसिंग की मांग

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अनूठी पहल की है। क्षेत्र के कुछ ...

News image
National
SIPRI रिपोर्ट 2026: भारत के 12 परमाणु हथियार तैनात, चीन ने बढ़ाई अपनी परमाणु क्षमता

स्वीडन स्थित शोध संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की वर्ष 2026 की रिपोर्ट ने वैश्विक परमाणु हथियारों की स्थिति को लेकर महत्...

News image
National
SIPRI रिपोर्ट 2026: परमाणु हथियारों की दौड़ तेज, भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और महाशक्तियों के बीच गहराते अविश्वास के माहौल के बीच परमाणु हथियारों को लेकर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट सामने आई है। ...