सर्बिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक, बेलग्रेड में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

International May 25, 2026 By Santosh Pandit
News Image

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक हिंसक हो गए। हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुइचिच के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद भीड़ और दंगा नियंत्रण पुलिस के बीच टकराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कई जगहों पर कूड़ेदानों में आग लगा दी। जवाब में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। शहर के कई हिस्सों में धुएं का गुबार दिखाई दिया और लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र संगठन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे, निष्पक्ष चुनाव और प्रशासनिक सुधारों की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र और आम नागरिक इस रैली में शामिल हुए।

Advertisement

दरअसल, नवंबर 2024 में नोवी साद शहर के एक रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट छत गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगे थे। तभी से देश में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं और सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल कई इलाकों में तनाव बना हुआ है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
International
नेपाल में नए सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण पर रोक, ईंधन संकट और प्रदूषण बनी बड़ी वजह

नेपाल सरकार ने देशभर में सभी प्रकार के नए सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब देश में ई...

News image
International
पीएम मोदी के पांच देशों के दौरे का आखिरी चरण, नॉर्डिक देशों के साथ बढ़ेगी भारत की रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत नॉर्वे पहुंचकर तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान भारत और नॉर्डिक द...

News image
International
अफगानिस्तान में तालिबान का नया फैमिली लॉ लागू, बाल विवाह और महिलाओं की सहमति को लेकर बढ़ा विवाद

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नया फैमिली लॉ लागू किया है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद शुरू हो गया है। शादी, तलाक, बाल विवाह और महिलाओं ...

News image
International
नीदरलैंड्स के साथ 17 ऐतिहासिक समझौते कर स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी, मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के तहत नीदरलैंड्स का सफल दौरा समाप्त कर अब स्वीडन पहुंच चुके हैं। नीदरलैंड्स दौरे के दौरान ...

News image
International
अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान के सामने अडिग खड़ा रहा चीनी सैनिक, वीडियो ने लोगों को किया हैरान

Donald Trump के चीन दौरे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सामाजिक मंचों पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चीनी सैनिक अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष...

News image
International
पाकिस्तान को सेना प्रमुख की सख्त चेतावनी, कहा- “तय कर लो नक्शे में रहना है या इतिहास बनना है”

Upendra Dwivedi ने पाकिस्तान को लेकर बेहद कड़ा संदेश दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को अब यह तय करना होगा कि...