स्प्राउट्स सलाद को प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर माना जाता है। खासकर मूंग और चने के स्प्राउट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अंकुरित अनाज सामान्य दालों की तुलना में अधिक पौष्टिक माने जाते हैं और वजन नियंत्रण, पाचन तथा फिटनेस के लिए फायदेमंद होते हैं।
स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए सामग्री

1 कप अंकुरित मूंग
1/2 कप अंकुरित काला चना
1 बारीक कटा प्याज

1 बारीक कटा टमाटर
1 खीरा कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी
थोड़ा हरा धनिया
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
काला नमक स्वादानुसार
नींबू का रस
चाहें तो उबला आलू या भुनी मूंगफली भी मिला सकते हैं

बनाने की विधि

सबसे पहले अंकुरित मूंग और चने को हल्का भाप में पका लें या कच्चा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद एक बड़े बर्तन में स्प्राउट्स डालें और उसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अब ऊपर से काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो ऊपर से थोड़ी भुनी मूंगफली या सेव डाल सकते हैं। गर्मियों में यह सलाद शरीर को हल्का और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
क्यों फायदेमंद है स्प्राउट्स सलाद?

शरीर को अच्छा प्रोटीन मिलता है
लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है
पाचन बेहतर रहता है
वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है
गर्मियों में शरीर को हल्का और सक्रिय बनाए रखता है
विशेषज्ञों का मानना है कि अंकुरित अनाज में फाइबर और पौधों से मिलने वाला प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।