12 साल के बच्चे की मौत के बाद टूटी पुलिस की नींद, नाले को जाने वाले रास्ते किए बंद

Delhi May 10, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

बाहरी दिल्ली में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नाले में डूबने से 12 साल की बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नाले की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिए हैं।

Advertisement

पुलिस ने बेशक बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है, लेकिन नाले के आसपास कई रास्ते होने के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद नहीं हो पाई। नाले के साथ सटे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की चारदीवारी भी टूटी मिली।

Advertisement

शुक्रवार लगभग तीन बजे मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नाले में डूबने से मशगूल अली उर्फ आहिल नामक बच्चे की मौत हो गई थी।

Advertisement

8-10 बच्चे नहाने गए थे

बताया जा रहा है कि जल बोर्ड के एसटीपी का पानी नाले में जिस जगह गिरता है, उसी स्थान पर मशगूल अली समेत 8-10 बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

टूटी चारदीवारी को बंद करने की मांग की

बच्चों के स्वजन अलाउद्दीन, अहसान आदि ने आरोप लगाया था कि प्रवेश रोकने के लिए नाले और एसटीपी की तरफ बनाई गई दीवार टूटी हुई है, इसी रास्ते से बच्चे नाले की ओर चले गए। लोगों ने नाले की ओर बच्चों के प्रवेश वर्जित को सुनिश्चित करने और टूटी चारदीवारी को बंद करने की मांग की।

शनिवार को दैनिक जागरण ने घटनास्थल का जायजा लिया। मुख्य मार्ग से नाले की तरफ जाने वाले रास्ते को पुलिस ने दो बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद नाले तक पहुंचने के कई रास्ते खुले नजर आए। नाले और एसटीपी प्लांट के बीच में सड़क मार्ग है। इसी रास्ते पर कई युवा घूमते नजर आए। चारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा टूटा मिला।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
प्रेमबाड़ी पुल के पास वांछित बदमाश सूरज उर्फ काना घायल, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह प्रेमबाड़ी पुल के पास पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को घायल क...

News image
Delhi
CISCE Result 2026: 10वीं-12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, ICSE में 99.18% और ISC में 99.13% छात्र पास

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस ...

News image
Delhi
दिल्ली में बिना हेलमेट बढ़ी मौतें: 3.5 महीने में 4.24 लाख चालान, 188 बाइक सवारों की गई जान

राजधानी दिल्ली में सड़क हादसों को लेकर सामने आए आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। दिल्ली ट...

News image
Delhi
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस बदलाव ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्म...

News image
Delhi
जामिया में आरएसएस कार्यक्रम पर बवाल, ‘युवा कुंभ’ को लेकर छात्रों का विरोध

Jamia Millia Islamia में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘युवा कुंभ’ को लेकर मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के ...

News image
Delhi
AAP नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, महात्मा गांधी को किया नमन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ Rajghat पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi को श्रद...