दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क के निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच सड़क की गुणवत्ता को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वीडियो बना रहे साहेब सिंह नाम के युवक को प्रवेश वर्मा द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। साहेब सिंह ने आरोप लगाया कि वह विधायक की सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और घटना के समय पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर रहे थे।
घटना के बाद साहेब सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है। वहीं, प्रवेश वर्मा ने अपने पक्ष में कहा कि मौके पर मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी। दिल्ली पुलिस को घटना को लेकर दो अलग-अलग शिकायतें मिली हैं और पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।







