नई दिल्ली, द्वारका: Federation of CGHS Dwarka Ltd. के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच All Dwarka Resident Federation (ADRF) के अध्यक्ष और Delhi-NCR Residents Welfare Federation के President अजीत स्वामी ने CGHS Management Committees और द्वारका के निवासियों से अमन शर्मा और उनकी टीम को समर्थन देने की अपील की है।
अमन शर्मा ने Federation के President पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। अजीत स्वामी ने कहा कि वे अमन शर्मा और उनकी टीम के कई सदस्यों को लंबे समय से जानते हैं और उन्होंने द्वारका के निवासियों से जुड़े मुद्दों पर उनके काम और सक्रियता को करीब से देखा है।

उनके मुताबिक कोविड-19 के मुश्किल दौर में भी टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता करने के साथ विभिन्न नागरिक समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। पानी, सीवर, सड़क, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर संबंधित विभागों से लगातार संवाद बनाए रखना किसी भी Residents Federation की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

स्वामी ने कहा कि इतनी बड़ी Cooperative Housing Society Federation को चलाना आसान काम नहीं है। इसके लिए समय, समन्वय और अलग-अलग सोसायटियों की समस्याओं को समझकर संबंधित सरकारी एजेंसियों तक पहुंचाने की क्षमता जरूरी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अमन शर्मा की टीम चुने जाने पर Federation को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में काम करेगी।

अजीत स्वामी ने CGHS Management Committees से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए संदेश दिया—“Your Trust – The Strength of Dwarka.”

