बंगाल टूरिज्म के विज्ञापन पर बवाल, एफिल टावर और पिरामिड देखकर बोले लोग- बंगाल कहां है?

National September 6, 2026 By Santosh Pandit
News Image

पश्चिम बंगाल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई ब्रांडिंग और विज्ञापन अभियान शुरू किया है। हालांकि, नया विज्ञापन जारी होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया। विज्ञापन में पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थलों के बजाय फ्रांस का एफिल टावर, रूस का सेंट बेसिल कैथेड्रल, मिस्र के पिरामिड और ब्राजील के रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर जैसे विदेशी स्थलों की झलक दिखाई गई है।

Advertisement

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी बात को लेकर विज्ञापन पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल की खूबसूरती दिखाने के लिए बनाए गए विज्ञापन में बंगाल से ज्यादा दुनिया के दूसरे देशों के पर्यटन स्थल नजर आ रहे हैं। विज्ञापन की शुरुआत हावड़ा ब्रिज के दृश्यों से होती है, लेकिन इसके बाद बंगाल की झलक बेहद कम दिखाई देती है। यही वजह है कि कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर पश्चिम बंगाल टूरिज्म के विज्ञापन में पश्चिम बंगाल है कहां?

Advertisement

राज्य सरकार की ओर से नई पर्यटन ब्रांडिंग के तहत 'West Bengal: Where India feels different' टैगलाइन पेश की गई है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की नई पहचान और लोगो भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा भी की गई।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य के पर्यटन ढांचे को नुकसान पहुंचा है और इसे बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग और कालिम्पोंग आने वाले कई पर्यटक आगे सिक्किम चले जाते हैं। सरकार का लक्ष्य इस स्थिति को बदलना और पश्चिम बंगाल को खुद एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

Advertisement

विवाद की सबसे बड़ी वजह विज्ञापन में बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्याप्त जगह नहीं मिलना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल किया कि जब राज्य के पास विक्टोरिया मेमोरियल, बिष्णुपुर के टेराकोटा मंदिर, दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन, सुंदरबन के मैंग्रोव जंगल, समुद्र तटों और हिमालयी इलाकों जैसी इतनी विविध पर्यटन संपदा मौजूद है, तो विदेशी स्थलों को विज्ञापन में प्रमुखता देने की जरूरत क्यों पड़ी।

Advertisement

विज्ञापन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने इसकी आलोचना करते हुए इसे बेहद खराब कम्युनिकेशन बताया। त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने भी वीडियो पर सवाल उठाते हुए इसे गैर-पेशेवर बताया और पूछा कि पश्चिम बंगाल के पर्यटन विज्ञापन में मॉस्को, मिस्र और रियो डी जेनेरियो के दृश्य क्यों शामिल किए गए हैं।

Advertisement

राजनीतिक विश्लेषक मयूख रंजन घोष ने भी विज्ञापन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में पहाड़, समुद्र, जंगल और ऐतिहासिक शहरों से लेकर सांस्कृतिक विरासत तक सबकुछ मौजूद है, तो दुनिया के दूसरे हिस्सों के प्रसिद्ध स्थलों को दिखाने का क्या औचित्य है।

Advertisement

नई टैगलाइन को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। कुछ यूजर्स इसकी तुलना दूसरे राज्यों की लोकप्रिय पर्यटन टैगलाइन से कर रहे हैं। ऐसे में नई ब्रांडिंग का उद्देश्य भले ही पश्चिम बंगाल को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना हो, लेकिन विज्ञापन की क्रिएटिव प्रस्तुति ने फिलहाल पर्यटन से ज्यादा बहस और राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
कर्नाटक में फिर लौटेगी पुरानी पेंशन, सरकार ने NPS खत्म करने का लिया फैसला

कर्नाटक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) की वापसी का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कह...

News image
National
झीरम घाटी हमले में 13 साल बाद बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपी दोषी करार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने शनिव...

News image
National
यूसमर्ग मुठभेड़ में लश्कर कमांडर यासिर ढेर, आतंकियों के नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयब...

News image
National
अनिरुद्धाचार्य बोले- मुफ्त की आदत इंसान को कमजोर बनाती है, युवाओं को पढ़ाई-करियर पर देना चाहिए ध्यान

‘पंचायत आजतक’ के सेशन ‘मेरे तो गिरिधर गोपाल’ में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने कर्म, मुफ्त की राजनीति, प्रेम संबंध, शादी और रिश्तों में बढ़ती...

News image
National
अजय राय का बड़ा ऐलान: 2027 में पिंडरा से लड़ेंगे चुनाव, बोले- यूपी में कांग्रेस बनाएगी सरकार

मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि व...

News image
National
नेपाल में बाढ़ की भारी तबाही, 7,570 घर प्रभावित; 1,253 पूरी तरह ध्वस्त, अरबों का नुकसान

भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रसुवा, नुवाकोट, धादिं...