सितंबर में 4 दिन तक बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Business September 7, 2026 By Rohit Kumar
News Image

देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर में परेशानी बढ़ सकती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यह दिन शुक्रवार है और इसके बाद शनिवार व रविवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 14 सितंबर को कुछ राज्यों में बैंक अवकाश होने के कारण कई जगहों पर लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। UFBU का कहना है कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने मार्च 2024 में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी, जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक कामकाजी घंटों में रोजाना करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी की जानी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।

Advertisement

बैंक यूनियनों का सरकार के साथ परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI), पेंशन अपडेट और ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे मुद्दों पर भी विवाद चल रहा है। UFBU का आरोप है कि मौजूदा PLI व्यवस्था में अलग-अलग कर्मचारी और अधिकारी वर्गों के लिए अलग मानदंड रखे गए हैं, जिससे असमानता बढ़ सकती है। संगठन के मुताबिक PLI से जुड़ा मामला चीफ लेबर कमिश्नर के समक्ष सुलह प्रक्रिया में है और इससे संबंधित विवाद दिल्ली हाई कोर्ट में भी लंबित है। UFBU ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर और बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Business
LPG सिलेंडर हुआ महंगा, कमर्शियल गैस के दाम में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी

अक्टूबर की शुरुआत कारोबारियों के लिए महंगी गैस के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर क...

News image
Business
भारतीय शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा; निवेशकों की चिंता बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान BSE सेंसेक्स 1,147 अंक से अधिक फिसलकर 71,333.14 के स्तर तक...

News image
Business
तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों के बीच बनी सहमति

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोस...

News image
Business
RBI के सेंट्रल बोर्ड में आनंद महिंद्रा की फिर नियुक्ति, पूर्व ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ भी शामिल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सेंट्रल बोर्ड में उद्योगपति आनंद महिंद्रा और इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ को अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त क...

News image
Business
LPG Price Today: गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट

आज यानी 20 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं तो ...

News image
Business
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े खरीदार अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे

त्योहारों के सीजन से पहले चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बड़े मिठाई कारोबारियों, क...