नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के तहत जुटे प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे आर्थिक आधार से जोड़ने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग थी कि आरक्षण का लाभ जाति के बजाय आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जाए, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका फायदा मिल सके। इसके साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।



