Titan Company ने जून तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,091 करोड़ था। वहीं, ऑपरेशंस से आय 40% बढ़कर ₹20,787 करोड़ पहुंच गई। कंपनी के मुताबिक, जूलरी कारोबार में मजबूत मांग और वॉच सेगमेंट की बेहतर बिक्री ने नतीजों को मजबूती दी। इस दौरान EBITDA भी 57% बढ़कर ₹3,036 करोड़ रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 14.1% पर पहुंच गया।
जूलरी कारोबार Titan के प्रदर्शन का सबसे बड़ा आधार रहा। बुलियन और डिजिटल गोल्ड को छोड़कर इस सेगमेंट का रेवेन्यू 43% बढ़कर ₹18,253 करोड़ रहा। Tanishq, Mia और Zoya ने संयुक्त रूप से 38% की वृद्धि दर्ज की, जबकि CaratLane का रेवेन्यू 40% बढ़ा। इंटरनेशनल जूलरी कारोबार में भी 136% की तेजी आई। दूसरी ओर, वॉच सेगमेंट का रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹1,543 करोड़ रहा और EBIT ₹295 करोड़ पहुंच गया। कंपनी के आईवियर और TEAL कारोबार ने भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की, जिससे जून तिमाही में Titan के कुल प्रदर्शन को मजबूती मिली।




