नेपाल में धार्मिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 3 मौतों के बाद चार जिलों में कर्फ्यू

International August 2, 2026 By Rohit Kumar
News Image

नेपाल में धार्मिक झंडों और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कई जिलों तक फैल गया है। सुनसरी जिले से शुरू हुई झड़पें जनकपुर, सिराहा और सप्तरी तक पहुंच गईं, जिनमें अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुनसरी, धनुषा, सिराहा और सप्तरी के प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लागू किया है तथा जनकपुर समेत संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विवाद की शुरुआत धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान लाउडस्पीकर और झंडों को लेकर हुए विवाद से हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। बाद में सिराहा में हुई हिंसा में एक किशोर की मौत हुई और सुनसरी में घायल एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

हिंसा के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। मधेश प्रांत में हिंसा फैलाने के आरोप में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें सिराहा के पांच और धनुषा के तीन लोग शामिल हैं। सीमावर्ती सरलाही जिले में नेपाल आने वाले लोगों के लिए पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। इस बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री शाह ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का भरोसा देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इसी बीच सिराहा के लहान में एक अज्ञात हमलावर ने पुलिस कांस्टेबल नारद परियार को गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
International
भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से दी मात, 60/4 से पलटा मैच; ऋषि धवन और सुबोथ भाटी ने बचाई लाज

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हरा दिया। 2 अगस्त...

News image
International
अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेत से क्रूड में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 80 डॉलर के करीब; शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक बातचीत और स्...

News image
International
पाकिस्तान के स्वात में शांति मार्च के दौरान धमाका, 14 की मौत; 18 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को शांति मार्च के दौरान हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए है...

News image
International
भारत सीमा के पास चीन की बड़ी सैन्य तैनाती, LAC के नजदीक 12 J-20 स्टील्थ फाइटर जेट दिखे

भारत-चीन सीमा के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हालिया व्यावसायिक सैटेलाइट तस्वीरों में चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण...

News image
International
UNSC में भारत ने उठाई दोहरी चिंता, होर्मुज के साथ गाजा के मानवीय संकट पर भी वैश्विक कार्रवाई की अपील

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पश्चिम एशिया की स्थिति पर आयोजित तिमाही बैठक के दौरान भारत ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव और गाजा में जारी मानव...

News image
International
PoJK के रावलकोट में प्रदर्शन हिंसक, फायरिंग में 14 लोगों की मौत का दावा; हालात तनावपूर्ण

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के रावलकोट में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है. प्रदर्शनकारियों और स्थानीय संगठनों का दावा है कि प...