CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की एडवाइजरी, कनॉट प्लेस की दुकानें और रेस्टोरेंट शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश

Delhi July 23, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

राजधानी दिल्ली में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के व्यापारियों को एहतियातन अपनी दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट शाम 6:30 बजे तक बंद करने की सलाह दी है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Advertisement

NDMC के निर्देशों के बाद न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने एक सर्कुलर जारी कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर दें और प्रशासन का सहयोग करें। एसोसिएशन ने कहा कि यह फैसला केवल एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है।

Advertisement

सुरक्षा के मद्देनजर जारी की गई सलाह

Advertisement

सर्कुलर के अनुसार, कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास बढ़ती भीड़ तथा प्रदर्शन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। व्यापारियों से कहा गया है कि वे किसी भी संभावित अव्यवस्था, संपत्ति के नुकसान या जनहानि से बचने के लिए निर्धारित समय तक प्रतिष्ठान बंद कर दें।

Advertisement

व्यापारियों ने जताई चिंता

Advertisement

हालांकि, कई व्यापारियों ने समय से पहले बाजार बंद कराने के फैसले पर चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इससे कारोबार प्रभावित होगा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक हित को देखते हुए यह कदम आवश्यक है।

Advertisement

आंदोलन के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा

Advertisement

दिल्ली के मध्य क्षेत्र में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
दिल्ली मेट्रो यात्रियों को राहत, राजीव चौक समेत कई प्रमुख स्टेशनों के एंट्री गेट फिर खुले

दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से बंद किए गए कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को शनिवार को दोबारा खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल...

News image
Delhi
दिल्ली: CJP प्रदर्शन के बीच डिलीवरी बॉय को भीड़ ने घेरा, बाइक से पिज्जा निकाल ले गए लोग, वीडियो वायरल

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के पास चल रहे CJP और छात्र प्रदर्शन के दौरान एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ धक्का-मुक्की और पिज्जा छीनने की घटना सामने आई...

News image
Delhi
CJP मंच से कांस्टेबल ने उतारा बैज, नौकरी छोड़ने का किया दावा; उत्तराखंड पुलिस ने कही अलग बात

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी के मंच पर पहुंचकर अपना बैज उतारने और नौकरी छोड़ने का दावा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...

News image
Delhi
दिल्ली के अशोक विहार में चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटर की बैटरी फटी, झुग्गी में लगी आग; तीन भाई झुलसे

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में गुरुवार सुबह चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में कथित तौर पर विस्फोट होने से झुग्गी में आग ल...

News image
Delhi
जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल की आंख की रोशनी पर संकट, परिवार ने इलाज को लेकर जताई चिंता

जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब की आंख की रोशनी को लेकर परिवार ने गंभीर चिंता जताई ह...

News image
Delhi
22. PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को विपक्ष ने केंद्र सरकार के ...