द्वारका के एलिजिबल अपार्टमेंट्स में 30 जून को दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह शिविर का आयोजन किया गया। नजफगढ़ जोन के असेसमेंट एवं कलेक्शन विभाग और सोसायटी प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में निवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के साथ-साथ टैक्स से जुड़े सवालों के समाधान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान एमसीडी अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को टैक्स भुगतान की प्रक्रिया समझाई तथा प्रॉपर्टी टैक्स आकलन से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया। इस सुविधा का लाभ एलिजिबल अपार्टमेंट्स के अलावा आसपास की कई आवासीय सोसायटियों के निवासियों ने भी उठाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन (ADRF) और सोसायटी प्रबंधन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के अंत में प्रबंधन समिति ने एमसीडी अधिकारियों और सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जनहितकारी शिविर नागरिकों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।



