बंधु विहार मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव संपन्न

Dwarka July 7, 2026 By Rohit Kumar
News Image

द्वारका सेक्टर-10 स्थित बंधु विहार सीजीएचएस के मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का समापन भगवान खाटू श्याम जी, शीतला माता और शनिदेव की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना के साथ हुआ। 30 जून से शुरू हुए कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Advertisement

उत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं की सहभागिता से निकली कलश यात्रा रही। सजे-धजे कलश लेकर श्रद्धालुओं ने सोसायटी की परिक्रमा की, जबकि नासिक ढोल की मधुर धुनों ने धार्मिक आयोजन को और भव्य बना दिया। कार्यक्रम में बंधु विहार सहित आसपास की कई आवासीय सोसायटियों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवस्थापित देव प्रतिमाओं के दर्शन किए।

Advertisement

समापन अवसर पर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समिति ने इसे सोसायटी के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार आयोजन बताया।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
द्वारका में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट का बड़ा रैकेट पकड़ा, क्राइम ब्रांच की छापेमारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने द्वारका के बामनौली गांव में गुप्त स...

News image
Dwarka
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस और कुख्यात लगरपुरिया गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स...

News image
Dwarka
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में चलती कार में लगी आग, ऑटोमैटिक सिस्टम ने टाला बड़ा हादसा

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में टनल धुएं से भर गई, जिस...

News image
Dwarka
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में टक्कर के बाद हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में दो वाहनों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घ...

News image
Dwarka
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

द्वारका के सेक्टर-3 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्...

News image
Dwarka
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता दिव्यांग युवक परिवार से मिला

द्वारका पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 18 वर्षीय दिव्यांग युवक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिला...