द्वारका में सुरक्षा गार्ड से मारपीट पर नाराजगी

Dwarka July 6, 2026 By Santosh Pandit
News Image

द्वारका के कारगिल अपार्टमेंट्स (वीर आवास) में एक सुरक्षा गार्ड के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में रोष है। जानकारी के अनुसार, घरेलू सहायकों और एक परिवार के बीच भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को कथित रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घटना के बाद सोसायटी प्रबंधन ने आरोपी परिवार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही, उन्हें सोसायटी की सुविधाओं से अस्थायी रूप से वंचित करने, संबंधित फ्लैट खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने और घायल सुरक्षा गार्ड के इलाज की व्यवस्था करने जैसे कदम उठाए गए। इस घटना की सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है।

Advertisement

एडीआरएफ (ADRF) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष निधि गुप्ता ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मियों के साथ हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराएं लगाई गई हैं और पुलिस से निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, द्वारका के निवासी भी मामले में न्यायसंगत कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
बंधु विहार मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव संपन्न

द्वारका सेक्टर-10 स्थित बंधु विहार सीजीएचएस के मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का समापन भगवान खाटू श्याम जी, शीतला माता और शनिदेव क...

News image
Dwarka
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

द्वारका के सेक्टर-3 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्...

News image
Dwarka
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता दिव्यांग युवक परिवार से मिला

द्वारका पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 18 वर्षीय दिव्यांग युवक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिला...

News image
Dwarka
द्वारका में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

द्वारका पुलिस ने नशा और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

News image
Dwarka
वेंकटेश्वर अस्पताल के बाहर जाम से बढ़ी चिंता

द्वारका सेक्टर-18 स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल के बाहर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि अस्पताल...

News image
Dwarka
NSG क्रिकेट की 270 रन से रिकॉर्ड जीत

स्थानीय टी20 मुकाबले में NSG क्रिकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए VMMC वाइकिंग्स को 270 रन के विशाल अंतर से हराकर यादगार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी...