द्वारका डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'कार्डियो-न्यूरो कनेक्ट' कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. अरुण सरोहा ने हृदय और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों तथा मरीजों के बेहतर प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। इस शैक्षणिक आयोजन ने प्रतिभागियों को चिकित्सा क्षेत्र के नवीनतम विकास से अवगत कराया।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. प्रकाश, डॉ. प्रवेश, डॉ. प्रीतम पंकज, डॉ. तुषार, डॉ. अमित त्यागी, डॉ. नरेश चंद्र, डॉ. मुनीश, डॉ. पी.के. राठौर, डॉ. चंद्रमणि पंजाबी, डॉ. भगवत राजपूत, डॉ. अरविंद, डॉ. दीपक अरोड़ा, डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा, डॉ. शमशाद अली, डॉ. अमिताभ खन्ना और डॉ. प्रणव शंकर शामिल रहे। एसोसिएशन ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया। आयोजन का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जहां चिकित्सकों और कलाकारों ने संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।




