लखनऊ अग्निकांड: सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने ली 15 लोगों की जान, बिल्डिंग मालिक समेत तीन गिरफ्तार

Delhi June 23, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में भवन में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के तथ्य सामने आए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जिस बहुमंजिला इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर पेट शॉप और क्लिनिक संचालित किए जा रहे थे। वहीं दूसरी मंजिल पर ‘लर्निंग स्पेस’ नामक कोचिंग सेंटर तथा ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ संचालित था, जहां 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का कार्य किया जाता था।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं से भर गई। धुएं और आग की चपेट में आए छात्र और कर्मचारी जान बचाने के लिए बाथरूम तथा कमरों में खुद को बंद कर मदद का इंतजार करते रहे। कई लोग बाहर निकलने का रास्ता तलाशते रहे, लेकिन पर्याप्त निकासी व्यवस्था न होने के कारण वे अंदर ही फंस गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक 15 लोगों की जान जा चुकी थी।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Advertisement

एसआईटी करेगी हादसे की जांच

Advertisement

राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी में अपर मुख्य सचिव (पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति) अमृत अभिजात तथा एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। जांच दल को सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

बिल्डिंग मालिक समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला, एनिमेशन ट्रेनिंग स्टूडियो के संचालक तुषांत जायसवाल तथा स्टूडियो मैनेजर रामकृष्ण उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

रिहायशी भवन में चल रहा था व्यावसायिक संचालन

Advertisement

जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में आग लगी उसका नक्शा आवासीय भवन के रूप में स्वीकृत कराया गया था, लेकिन बाद में वहां व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। आरोप है कि संबंधित एजेंसियों की अनदेखी के चलते आवासीय भवन को अवैध रूप से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बदल दिया गया।

Advertisement

नहीं था इमरजेंसी एग्जिट

Advertisement

हादसे का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि भवन में कोई इमरजेंसी एग्जिट या वैकल्पिक निकासी मार्ग मौजूद नहीं था। आग लगने के बाद लोग पीछे की ओर भागे, लेकिन वहां बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश लोगों की मौत आग से ज्यादा धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

Advertisement

फायर एनओसी पर उठे सवाल

Advertisement

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि भवन में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया था। इमारत में फायर एग्जिट, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था नहीं थी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि भवन के पास वैध फायर एनओसी नहीं थी। इसके साथ ही ओवरलोडेड बिजली कनेक्शन और संभावित शॉर्ट सर्किट को भी आग लगने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Advertisement

फिलहाल एसआईटी, फायर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
दिल्ली की बाल्मीकि बस्ती में भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख, 24 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

राजधानी दिल्ली के तकिया काले खान स्थित बाल्मीकि बस्ती में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी...

News image
Delhi
दिल्ली-एनसीआर में भीषण धूल भरी आंधी, रेड अलर्ट जारी, हल्की बारिश से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने खराब मौ...

News image
Delhi
दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, हाईकोर्ट ने रोक हटाने से किया इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के दौरान दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर लगी रोक को बरकरार रखा है। अदालत ने साफ कहा कि आचार संहिता लागू रहने तक म...

News image
Delhi
दिल्ली में स्मार्ट निगरानी: स्ट्रीट लाइट बंद होते ही बजेगा अलर्ट, कंपनियों पर लगेगा जुर्माना

दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्ट्रीट लाइट प्रबंधन को और सख्त और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए नई स्मार्ट व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इस ...

News image
Delhi
गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, बाइक ऊपर मिली और तीन लोग नीचे गिरे

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। फ्लाईओवर के ऊपर एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि उस पर सवार तीन लोग नी...

News image
Delhi
NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर उतरेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, 20 जून से प्रदर्शन का ऐलान

परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय Cockroach Janata Party ने 20 जून से दिल्ली के Jantar Mantar पर प्रदर्शन करने का...