चौधरी रामकरण सोलंकी के नाम पर होगा द्वारका मोड़-सेक्टर 10 मार्ग, पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Dwarka May 11, 2026 By Rohit Kumar

पश्चिमी दिल्ली में किसान हितों और सामाजिक कार्यों के लिए पहचान रखने वाले स्वर्गीय Chaudhary Ramkaran Solanki की 5वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर द्वारका मोड़ से द्वारका सेक्टर-10 मार्केट तक जाने वाले मार्ग का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की घोषणा की गई।

Advertisement

दादा देव मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में Rekha Gupta ने कहा कि चौधरी रामकरण सोलंकी किसानों और ग्रामीण समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने शिक्षा, समाज सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नाम पर सड़क का नामकरण उनकी सादगी, जनसेवा और दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ग्रामीण इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है और दिल्ली की ग्रामीण पट्टी ने राजधानी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

कार्यक्रम में पालम 360 खाप के प्रधान Surendra Solanki ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए किसानों, गांवों और समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी रामकरण सोलंकी को लोग उनकी सादगी, नेकदिली और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली सोच के लिए हमेशा याद रखेंगे।

Advertisement

इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न गांवों से आए खाप प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें Parvesh Verma, Manjinder Singh Sirsa, Ramvir Singh Bidhuri, Virendra Sachdeva समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
द्वारका में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफर...

News image
Dwarka
द्वारका मोड़ में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। यहां एक नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से ...

News image
Dwarka
द्वारका से उत्तम नगर तक सड़क सुरक्षा पर सवाल, सड़क और सर्विस लेन के बीच खड़े बिजली के खंभे बने खतरा

राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की हकीकत जमीन पर कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। चाहे डीडीए की योजनाबद्ध द्वारका उ...

News image
Dwarka
द्वारका में जाम कम करने पर केंद्र का फोकस, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ली समीक्षा बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज दिल्ली में चल रहे प्रमुख सड़क परियोजनाओं, ट्रैफिक जाम कम करने की रणनीतियों और व...

News image
Dwarka
द्वारका एक्सप्रेसवे से दक्षिण दिल्ली तक बनेगा भूमिगत कॉरिडोर, सफर होगा और आसान

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सामने आया है। द्वारका एक्सप्रेसवे को दक्षिण दिल्ली से जोड़ने क...

News image
Dwarka
डीडीए की मिश्रित आय आवास योजना में बढ़ी खाई, द्वारका की सोसाइटियों में ‘हम’ और ‘वे’ का विवाद गहराया

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की मिश्रित आय वर्ग (मिक्स्ड इनकम हाउसिंग) योजना, जिसका मकसद अलग-अलग आर्थिक वर्गों के लोगों को एक साथ बसाकर सामाजिक स...