मुंडका में गश्त के दौरान युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

Delhi May 11, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

Delhi Police की मुंडका थाना पुलिस ने रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 8 मई की रात मुंडका थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण और कांस्टेबल सोनू इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम सी-पॉकेट, बक्करवाला स्थित डीडीए पार्क के पास पहुंची, जहां एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से भागने लगा।

Advertisement

युवक की हरकत पर शक होने पर पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी की पहचान नीरज उर्फ निंबू (23) निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चार आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया था और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहा था।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब Delhi Police की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को ...

News image
Delhi
दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त बस सफर व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ‘पिंक टिकट’ की जगह आएगा स्मार्ट कार्ड

Government of Delhi राजधानी में महिलाओं के मुफ्त बस सफर को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार अब मौजूदा ‘पिंक टिकट’ व्यवस्था को पूरी तरह ...

News image
Delhi
दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ, जून से शुरू हो सकता है ‘महिला समृद्धि योजना’ रजिस्ट्रेशन

Government of Delhi राजधानी की महिलाओं के लिए बड़ी योजना शुरू करने की तैयारी में है। बीजेपी सरकार अब महिलाओं से किए गए अपने वादों को पूरा करने की द...

News image
Delhi
12 साल के बच्चे की मौत के बाद टूटी पुलिस की नींद, नाले को जाने वाले रास्ते किए बंद

बाहरी दिल्ली में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नाले में डूबने से 12 साल की बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नाले की ओर जाने वाला रास्त...

News image
Delhi
प्रेमबाड़ी पुल के पास वांछित बदमाश सूरज उर्फ काना घायल, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह प्रेमबाड़ी पुल के पास पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को घायल क...

News image
Delhi
CISCE Result 2026: 10वीं-12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, ICSE में 99.18% और ISC में 99.13% छात्र पास

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस ...