काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के अफगान क्रिकेटर्स, राशिद खान बोले – “हम फिर से उठ खड़े होंगे

Sports March 17, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एयरस्ट्राइक के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में सैकड़ों लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक और अमानवीय है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि निर्दोष लोगों, घरों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाना एक गंभीर अपराध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Advertisement

राशिद खान ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से अपील की कि वे इस घटना की जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं। उन्होंने कहा, “हम इस कठिन समय से उबरेंगे और एक राष्ट्र के तौर पर फिर से उठ खड़े होंगे।”

Advertisement

वहीं तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले मानवता के खिलाफ हैं और इसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।

इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है और लगातार इसकी निंदा की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता को और बढ़ा सकती हैं।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Sports
छक्का मारकर उछला पाकिस्तानी बल्लेबाज़, नाहिद राणा ने किया आउट… फिर मैदान पर गरमाया माहौल

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। लेकिन मैच के दौरान मैदान पर हु...

News image
Sports
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से घर पहुंचे शिवम दुबे, पुलिस भी रह गई हैरान

फ्लाइट टिकट न मिलने पर स्टार ऑलराउंडर ने चुना ट्रेन का सफर, मास्क और कैप पहनकर फैंस से बचते रहे टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Mo...

News image
Sports
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत की जीत पर दिल कुछ कहता है, दिमाग़ कुछ और

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में 8 मार्च को खेले गए टी-20 वर्ल्ड...

News image
Sports
परिवार से मिला क्रिकेट का जुनून: पिता और दादा से मिली बेथल को क्रिकेट की विरासत

Jacob Bethell इन दिनों क्रिकेट जगत में तेजी से उभरते हुए सितारे के रूप में चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंन...