Jacob Bethell इन दिनों क्रिकेट जगत में तेजी से उभरते हुए सितारे के रूप में चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने 48 गेंदों में 105 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

23 अक्तूबर 2003 को कैरेबियाई देश Barbados के शहर Bridgetown में जन्मे बेथल का बचपन क्रिकेट के माहौल में बीता। यही वह जगह है जिसने महान ऑलराउंडर Garfield Sobers जैसे दिग्गज खिलाड़ी को जन्म दिया था।

परिवार से मिला क्रिकेट का जुनून
जैकब बेथल के परिवार में क्रिकेट की गहरी परंपरा रही है। उनके पिता ग्राहम बेथल बारबाडोस में क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं और बेटे के शुरुआती कोच भी रहे। वहीं उनके दादा आर्थर बेथल बारबाडोस के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके थे और पिकविक क्लब के कप्तान भी रहे।
उनकी मां गिसेल बेथल भी बेटे के अभ्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं और घर के आंगन में गेंदबाजी करके उन्हें अभ्यास करवाती थीं। ऐसे माहौल में क्रिकेट बेथल के लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा बन गया।
वेस्टइंडीज नहीं, इंग्लैंड के लिए क्यों खेल रहे?
हालांकि जैकब बेथल का जन्म और शुरुआती जीवन बारबाडोस में बीता, लेकिन 13 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड के प्रसिद्ध रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिल गई। यहीं से उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई और उन्होंने इंग्लैंड की क्रिकेट प्रणाली में प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
बाद में उन्होंने इंग्लैंड की जूनियर टीमों के लिए खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे राष्ट्रीय टीम तक पहुंच गए। आज वे इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी शानदार बल्लेबाजी और आक्रामक खेल शैली ने उन्हें इंग्लैंड के भविष्य के बड़े सितारों में शामिल कर दिया है।