जरूरत से ज्यादा पसीना आना हो सकता है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, डॉक्टर ने बताए कारण और बचाव

Health March 16, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

गर्मी या शारीरिक गतिविधि के दौरान पसीना आना शरीर की सामान्य प्रक्रिया है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। लेकिन कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis) कहा जाता है।

Advertisement

एशियन हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुनील राणा के अनुसार यह स्थिति तब होती है जब शरीर की स्वेट ग्लैंड्स जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं और सामान्य से अधिक पसीना बनने लगता है।

Advertisement

क्या है हाइपरहाइड्रोसिस?

Advertisement

शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड्स तापमान बढ़ने पर पसीना बनाती हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है। लेकिन जब ये ग्लैंड्स ओवरएक्टिव हो जाती हैं, तो व्यक्ति को बिना ज्यादा गर्मी या मेहनत के भी अत्यधिक पसीना आने लगता है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है:

प्राइमरी हाइपरहाइड्रोसिस – बिना किसी स्पष्ट बीमारी के ज्यादा पसीना आना

सेकेंडरी हाइपरहाइड्रोसिस – किसी बीमारी या दवाइयों के कारण पसीना बढ़ना

जरूरत से ज्यादा पसीना आने के कारण

डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:

1. आनुवांशिक कारण

अगर परिवार में किसी को यह समस्या है, तो अगली पीढ़ी में भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

2. हार्मोनल बदलाव

थायरॉइड, मेनोपॉज या हार्मोनल असंतुलन के कारण भी शरीर में पसीना अधिक आ सकता है।

3. तनाव और घबराहट

चिंता, तनाव या घबराहट के समय नर्वस सिस्टम ज्यादा सक्रिय हो जाता है, जिससे पसीना बढ़ सकता है।

4. कुछ बीमारियां

डायबिटीज, मोटापा, इंफेक्शन या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में भी ज्यादा पसीना आने की शिकायत हो सकती है।

5. दवाइयों का साइड इफेक्ट

कुछ दवाइयों के सेवन से भी अत्यधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है।

कैसे पहचानें हाइपरहाइड्रोसिस?

कुछ सामान्य लक्षणों से इस समस्या को पहचाना जा सकता है:

हथेलियों और पैरों के तलवों में बार-बार पसीना आना

बगल (अंडरआर्म्स) या चेहरे पर ज्यादा पसीना

कपड़ों का जल्दी भीग जाना

पसीने के कारण स्किन में जलन या फंगल इंफेक्शन

सामाजिक या पेशेवर माहौल में असहज महसूस होना

पसीना कम करने के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील राणा के अनुसार इस समस्या को कुछ उपायों से नियंत्रित किया जा सकता है:

ढीले और हल्के कपड़े पहनें

एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करें

तनाव और चिंता को कम करें

संतुलित डाइट और पर्याप्त पानी लें

जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर लंबे समय से बिना किसी स्पष्ट कारण के ज्यादा पसीना आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार इसके पीछे हार्मोनल या अन्य मेडिकल समस्या भी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर सही जांच करके उपचार बता सकते हैं।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Health
सिगरेट छोड़ने के बाद भी कई लोगों के दांत पीले क्यों रहते हैं, जानिए इसके पीछे की वजह

स्मोकिंग छोड़ना सेहत के लिए एक बड़ा और जरूरी कदम माना जाता है। इससे फेफड़ों, दिल और पूरे शरीर को फायदा मिलता है। लेकिन कई लोगों को यह शिकायत रहती ह...

News image
Health
Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

आजकल लोगों में हाई यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह गंभीर बीमारियों जैसे Gout और Kidney Stones ...