जनकपुरी गड्ढा हादसा: फरार कॉन्ट्रेक्टर हिमांशु गुप्ता गिरफ्तार, युवक की मौत मामले में कार्रवाई

Dwarka March 10, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

कई दिनों से फरार था आरोपी, टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उदयपुर से पकड़ा गया

Advertisement

दिल्ली के Janakpuri थाना क्षेत्र में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य कॉन्ट्रेक्टर Himanshu Gupta को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Delhi Police ने बताया कि आरोपी को राजस्थान के Udaipur के घंटाघर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली लाया गया है।

Advertisement

टेक्निकल सर्विलांस से मिली सफलता

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी Sharad Bhaskar Darade ने मंगलवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम काफी समय से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी।

टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस टीम ने ऐसे पकड़ा आरोपी

यह कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह की देखरेख में की गई। टीम में इंस्पेक्टर मुकेश मीणा और सब-इंस्पेक्टर गजेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने उदयपुर के घंटाघर थाना इलाके में आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले मिली थी अग्रिम जमानत

जानकारी के अनुसार शुरुआत में हिमांशु गुप्ता और उसके भाई को अग्रिम जमानत मिल गई थी और दोनों ने पुलिस जांच में शामिल भी हुए थे।

हालांकि बाद में Dwarka Court ने उनकी जमानत रद्द कर दी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में भी जमानत की अपील की, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली।

गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था आरोपी

जमानत खारिज होने के बाद हिमांशु गुप्ता पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।

उसे पकड़ने के लिए वेस्ट दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चला रही थीं। आखिरकार पुलिस को तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
1500 का सिलेंडर 3000 में: गैस किल्लत से दिल्ली के होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

कमर्शियल LPG की कमी और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, व्यापारियों ने सरकार से मांगी तुरंत राहत खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिख...

News image
Dwarka
द्वारका डीसीपी ऑफिस में अंकित सिंह को दी गई भावुक विदाई, टीम और परिवार को कहा धन्यवाद

नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-19 स्थित डीसीपी ऑफिस में डीसीपी अंकित सिंह के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 5 मार्च, गुरुवार...