नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-19 स्थित डीसीपी ऑफिस में डीसीपी अंकित सिंह के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 5 मार्च, गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

अपने संबोधन के दौरान डीसीपी अंकित सिंह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि द्वारका जिले में काम करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार अनुभव रहा है। उन्होंने यहाँ के पुलिस अधिकारियों, अपने स्टाफ और आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जिले में काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

अंकित सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और समर्थन के बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि पुलिस की नौकरी में हर दिन नई चुनौतियां और अनुभव मिलते हैं, जो व्यक्ति को लगातार सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह के अंत में उन्होंने द्वारका पुलिस की पूरी टीम का धन्यवाद दिया और कहा कि यहाँ बिताया गया समय उनके जीवन की यादगार उपलब्धियों में हमेशा शामिल रहेगा।