महेंद्र सिंह धोनी के IPL भविष्य को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। CSK के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के मुताबिक, धोनी ने साफ कहा है कि अगर वह आगे IPL खेलते हैं तो Impact Player के तौर पर नहीं उतरेंगे। वह बतौर विकेटकीपर पूरे मैच में मैदान पर रहना चाहते हैं।
बद्रीनाथ ने अपने YouTube चैनल पर बताया कि धोनी ने उनसे खुद कहा है कि वह फुल-टाइम विकेटकीपर की भूमिका में ही खेलेंगे। हालांकि Impact Player नियम उन्हें 20 ओवर की विकेटकीपिंग से बचा सकता है, लेकिन धोनी इस विकल्प के पक्ष में नहीं हैं।

बद्रीनाथ का मानना है कि Impact Player के तौर पर धोनी का इस्तेमाल CSK के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे उनके शरीर पर बोझ कम होगा और टीम को उनकी बल्लेबाजी व मैच फिनिश करने के अनुभव का फायदा मिलता रहेगा।
अब सबसे बड़ा सवाल 2027 IPL को लेकर है। 45 साल की उम्र में अगर धोनी पूरे मैच विकेटकीपर के तौर पर खेलना चाहते हैं, तो उनकी फिटनेस निर्णायक होगी। उन्होंने 2024 सीजन से पहले CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद उनका बल्लेबाजी रोल भी सीमित हुआ है।
धोनी CSK को पांच IPL खिताब दिला चुके हैं। अब 2027 में उनकी वापसी का फैसला उनके अनुभव से ज्यादा उनकी फिटनेस और पूरे सीजन विकेटकीपिंग करने की क्षमता पर निर्भर करेगा।



