वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 1.12 करोड़ से ज्यादा नाम हटने की संभावना; जानें किन राज्यों में कितने वोटर जांच के घेरे में

National August 6, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

देशभर में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी है। 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही इस प्रक्रिया के तहत अनुपस्थित, दूसरी जगह स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट और अपात्र मतदाताओं की पहचान की जा रही है। आयोग की ड्राफ्ट रोल और ASDDOF सूची में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी पात्रता की दोबारा जांच की जा रही है। इस अभियान के बाद 1.12 करोड़ से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। कर्नाटक में करीब 1.10 करोड़, आंध्र प्रदेश में लगभग 45 लाख और हरियाणा में करीब 38.8 लाख मतदाता सत्यापन के दायरे में हैं। उत्तराखंड में भी 8 लाख से ज्यादा नाम हटने का अनुमान है।

Advertisement

अलग-अलग राज्यों में SIR की समय-सीमा स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार तय की गई है। ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर की अंतिम सूची 6 सितंबर, जबकि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की सूची 22 सितंबर 2026 को जारी होनी है। कर्नाटक, मेघालय और झारखंड की अंतिम सूची 7 अक्टूबर को आएगी, वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र में 17 अगस्त तक घर-घर सत्यापन, 24 अगस्त को ड्राफ्ट और 27 अक्टूबर को अंतिम सूची जारी होने का कार्यक्रम है। अगर किसी वैध मतदाता का नाम गलती से हट जाता है तो वह दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल, ECINET ऐप या अपने BLO के माध्यम से नाम दोबारा जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
असम से गुजरात तक बारिश-बाढ़ का कहर, 82 मौतें; यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित किया है। असम में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शिवसागर, गोलाघाट, जो...

News image
National
हरिद्वार में गंगा में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत, सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में डूबने से चंडीगढ़ से आए चार कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ह...

News image
National
कुलगाम में गैर-कश्मीरी मजदूरों पर आतंकी हमला, एक की मौत

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हमले में दोनों मजद...

News image
National
भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का विस्तार, सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारी

देश में पहली बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार की दिशा में काम कर रही है। केंद्रीय बजट 2026-...

News image
National
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परियोजना शुरू करने से पहले पर्यावरण मंजूरी अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के वर्ष 2021 के उस ऑफिस मेमोरेंडम को रद्द कर दिया है, जिसके तहत बिना पूर्व पर्यावरण मंजूरी शुरू की गई परियोजनाओं को ब...

News image
National
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च पर नया खुलासा, RAF रिकॉर्ड में प्लास्टिक पैलेट के इस्तेमाल का उल्लेख

20 जुलाई को NEET मुद्दे पर आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर एक नया आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आया है. अधिकारियों के अनुसार, ...