असम से गुजरात तक बारिश-बाढ़ का कहर, 82 मौतें; यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट

National August 2, 2026 By Praveen Sharma
News Image

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित किया है। असम में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव जिलों में करीब दो लाख लोग प्रभावित हैं। 379 गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचा है और 54 राहत शिविरों में लोगों को सुरक्षित रखा गया है। NDRF, SDRF समेत अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। वहीं, कश्मीर घाटी में भारी बारिश के बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। कई गांवों में पानी घुसने से घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। SDRF की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं।

Advertisement

गुजरात में भी मूसलाधार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन ने 27,856 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सूरत और नवसारी सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं। सूरत के अंबिका इलाके में 24 घंटे में 611 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई है। IMD ने अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, भावनगर, मोरबी और बोटाद के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय होने के कारण 2 अगस्त को सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
हरिद्वार में गंगा में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत, सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में डूबने से चंडीगढ़ से आए चार कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ह...

News image
National
कुलगाम में गैर-कश्मीरी मजदूरों पर आतंकी हमला, एक की मौत

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हमले में दोनों मजद...

News image
National
भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का विस्तार, सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारी

देश में पहली बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार की दिशा में काम कर रही है। केंद्रीय बजट 2026-...

News image
National
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परियोजना शुरू करने से पहले पर्यावरण मंजूरी अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के वर्ष 2021 के उस ऑफिस मेमोरेंडम को रद्द कर दिया है, जिसके तहत बिना पूर्व पर्यावरण मंजूरी शुरू की गई परियोजनाओं को ब...

News image
National
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च पर नया खुलासा, RAF रिकॉर्ड में प्लास्टिक पैलेट के इस्तेमाल का उल्लेख

20 जुलाई को NEET मुद्दे पर आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर एक नया आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आया है. अधिकारियों के अनुसार, ...

News image
National
झारखंड भर्ती विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, पेपर लीक और धांधली के आरोपों से सरकार घिरी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है. राजधानी रां...