Reliance Jio ने लॉन्च किया JioTag2, बिना SIM के खोई चीजों को ट्रैक करना होगा आसान

Technology August 2, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

रिलायंस जियो ने अपने नए ट्रैकिंग डिवाइस JioTag2 को लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स बैग, वॉलेट, चाबी और अन्य जरूरी सामान की लोकेशन पता कर सकेंगे। यह कॉम्पैक्ट ट्रैकर बिना SIM कार्ड और रिचार्ज के काम करता है। JioTag2 को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जा सकता है और यह Apple Find My तथा Google Find Hub जैसे प्लेटफॉर्म के साथ कम्पैटिबल है। कंपनी ने इससे पहले 2023 में JioTag का पहला मॉडल पेश किया था। नए मॉडल में Bluetooth Low Energy तकनीक और कम्युनिटी-बेस्ड लोकेशन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सामान्य ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर भी खोई वस्तु की लोकेशन खोजने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

JioTag2 में 120 dB का इनबिल्ट बजर दिया गया है, जिसे कनेक्टेड ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सामान को आसानी से खोजा जा सकता है। डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है और इसमें रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी के अनुसार एक बार बदलने पर करीब एक साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्रैकर को चलाने के लिए किसी SIM या अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं है। JioTag2 की कीमत 1,249 रुपये रखी गई है और यह ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर विकल्पों में उपलब्ध है। डिवाइस को Amazon India पर भी लिस्ट किया गया है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Technology
साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान Gemini ने तीन कंपनियों के सिस्टम में बनाई सेंध, Google ने जताई चिंता

Google के आर्टिफिशियल मॉडल (AI) ने सभी को हैरान कर दिया है. AI मॉडल Gemini ने साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान तीन कंपनियों के सिक्योरिटी सिस्टम ...

News image
Technology
24 अगस्त से सिम कार्ड नियमों में सख्ती, लिमिट पूरी होने पर नहीं मिलेगा नया कनेक्शन; ऐसे चेक करें अपने नाम के नंबर

दूरसंचार विभाग (DoT) सिम कार्ड की तय सीमा को लेकर नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत टेलीकॉम कंपनियों को नया सिम जार...

News image
Technology
GM Modular ने लॉन्च किया 10,000mAh का प्रीमियम मैग्नेटिक पावर बैंक, 45W फास्ट चार्जिंग समेत कई फीचर्स

GM Modular ने भारतीय बाजार में G+ MAGEDGE 10,000mAh Magnetic Power Bank पेश किया है। कंपनी ने इसे आधुनिक यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डि...

News image
Technology
बीजिंग रोबोट कॉन्फ्रेंस में अचानक गिरा ह्यूमनॉइड रोबोट, हाथ-पैर चलाने का वीडियो वायरल

बीजिंग में चल रही 2026 वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का डेमो उस समय चर्चा में आ गया, जब तकनीकी खराबी के बाद वह अचानक जमीन पर गिर प...

News image
Technology
प्रोपेगेंडा और डीपफेक कंटेंट पर कैसे लगेगी लगाम? सरकार ने Meta से मांगा सख्त रोडमैप

भारत सरकार ने Meta के प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी, प्रोपेगेंडा, डीपफेक और अवैध कंटेंट को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। इलेक्ट्रॉन...

News image
Technology
भारत में अमेरिकी कानून नहीं, भारतीय नियमों से चलेंगे डिजिटल प्लेटफॉर्म? सरकार ने Meta को दी सख्त हिदायत

भारत सरकार ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के संचालन को लेकर Meta समेत बड़ी टेक कंपनियों के प्रति अपना रुख सख्त किया है। सरकारी सूत्रों के मु...